फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने आस्ट्रेलिया जाएंगे हाथरस के खिलाड़ी

विज्ञापन
हाथरस : आस्ट्रेलिया में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर जानकारी देते वर्ल्ड वूडो सोतोरियो के अध्य? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्ल्ड वूडो सोतोरियो के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक एमएस सामुराई ने बताया कि हाथरस के खिलाड़ी सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में एक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वह वहां मुख्य जैपनिज मास्टर डॉ. उग टर्नबुल से एक माह का प्रशिक्षण लेंगे।
सामुराई ने बताया कि वह हाथरस जिले में प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता का आयोजन करा चुके हैं। हाथरस में बच्चों के माता-पिता शुरू में बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाने से डरते थे, लेकिन उन्होंने जगह-जगह कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर बच्चों को मार्शल आर्ट के प्रति जागरुक किया एवं सिखाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अक्तूबर 2022 में वह पांचवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया की कराटे टीम भी प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, हर्षवर्धन उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें