फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस वालों को अभी स्मार्ट मीटर के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
हाथरस : एक मकान के बाहर लगा बिजली मीटर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस के लोगों को अभी फोर जी स्मार्ट मीटर के लिए इंतजार करना होगा। शहर का नाम स्मार्ट मीटर की सूची में अभी शामिल नहीं है। इस कारण अगले चरण में स्मार्ट मीटर लगने पर हाथरस वालों को इसका लाभ मिलेगा। अगस्त माह में रिवेम्पड स्कीम के तहत हालांकि लाइनों की मरमत व ट्रांसफॉर्मर की क्षमतावृद्धि का काम शुरू होगा।
हाथरस जिला विद्युत महकमे की नजर में वैसे सी ग्रेड का जिला है। जिले के दो लाख 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 65 बिजलीघरों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। आरएपीडीआरपी योजना के तहत जिले में मीटर बदले गए थे। कई वर्षों से जिले में इलेक्ट्रोनिक मीटरों से ही उपभोक्ताओं का बिल बनाया जा रहा है, लेकिन इसमें आए-दिन शिकायतें आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बजट में प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर लगवाने की घोषणा की तो उपभोक्ताओं ने सोचा कि फोर जी स्मार्ट मीटर लगने से काफी राहत मिलेगी, लेकिन खास बात यह है कि हाथरस जिले का नाम अभी स्मार्ट मीटर की सूची में शामिल नहीं है। इस कारण जिले के लोगों को अभी स्मार्ट मीटर के लिए इंतजार करना होगा। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार का कहना है कि अभी हाथरस शहर का स्मार्ट मीटर की सूची में नाम नहीं है। इस कारण शायद अगले चरण में हाथरस में नए मीटर लगेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें