न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एचपीएल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच हाथरस नाइट राइडर व रायजिंग स्टार के बीच हुआ। हाथरस रायजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए। दूसरा मैच घूंघट व एडीएस के बीच खेला गया।
पहले मैच में माधव ने 25 रन व प्रतीक ने 22 रन बनाए। घातक बॉलर बाबू ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हाथरस नाइट राइडर के अमरदीप ने 31 रन व गिनना ने 23 रन बनाए। यह मैच हाथरस नाइट राइडर ने तीन विकेट से जीता। दूसरा मैच घूंघट व एडीएस के बीच हुआ। एडीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए घूंघट की पूरी टीम 148 रन ही बना पाई। इस मैच को एडीएस ने तीन रनों से जीता। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच बाबू को जय नारायण शर्मा द्वारा दिया गया।
दूसरे मैच का मैन ऑफ द मैच नितेश रावत को दिया गया। अंपायरिंग मनोज शर्मा, गौरव पचौरी, विशाल उपाध्याय और चंद्रमोहन ने की। कमेंट्री सुनील बेनवाल व मौसिम ने की। इस मौके पर प्रवीण उपाध्याय, राहुल तिवारी, सुमित शर्मा, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, रघुकुल तिलक दुबे, नितिन बागला, गौरव पचौरी, मीडिया प्रभारी निशांत उपाध्याय, मुकुल दीक्षित, आयोग दीपक रहे। मुख्य व्यवस्थापक में सौरभ चंद्रा, गोपाल पौनिया, सन्नी शर्मा, विशाल वर्मा, मनीष गौतम, गौरव शर्मा, ईशू चौहान, गौरव कुमार, अरुण कश्यप, सूरज, अनुज, सतीश शर्मा, स्पर्श आदि रहे।