फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस डिपो को मिलीं मात्र दो नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रोडवेज के हाथरस डिपो में 12 बसें वर्तमान में जर्जर हालत में हैं। ये बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अलीगढ़ परिक्षेत्र में आईं 30 में से मात्र दो बसें हाथरस डिपो को मिली हैं। इस कारण यात्रियों को फिर से जर्जर बसों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
एक तरफ निगम स्तर से आमदनी के ग्राफ को बढ़ाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। हाथरस डिपो में करीब एक दर्जन बसें ऐसी हैं, जो निर्धारित अवधि व किलोमीटर पूरे कर चुकी हैं। निगम स्तर से नियम में बदलाव कर दिया गया। अब फिर से इन पुरानी बसों के सहारे आमदनी का लक्ष्य पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बसें मुख्य मार्गों पर आए-दिन खराब हो जाती हैं। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है। डिपो के अधिकारियों ने सोचा कि नई बसें आने से आमदनी का ग्राफ बढ़ेगा, लेकिन डिपो के अधिकारियों के अरमानों पर पानी फिर गया। हाथरस डिपो को अलीगढ़ रीजन से मात्र दो बसें आवंटित की गई है। एआरएम शशी रानी का कहना है कि हमें दो बसें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें