फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चोरी की घटना के बाद मंडी में सख्त होगा सुरक्षा का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के बाद मंडी में सख्त होगा सुरक्षा का पहरा
विज्ञापन

आधा दर्जन गार्ड, आठ सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बीते दिनों पांच दुकानों में हुई चोरी की घटना के बाद मंडी प्रशासन सुरक्षा बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। मंडी समिति में आधा दर्जन गार्ड की तैनाती के अलावा आठ सीसीटीवी कैमरे और लगेंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर एसडीएम को भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि कृषि उत्पादन मंडी समिति में बीते दिनों चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। दुकानों में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। मंडी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं होने से आढ़तियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मंडी प्रशासन सुरक्षा के घेरे को मजबूत करने की कवायद में जुट गया है। अब मंडी समिति परिसर में सुरक्षा के लिए आधा दर्जन सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मंडी की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि मंडी समिति में सुरक्षा के लिए छह गार्ड और आठ सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव बनाकर एसडीएम को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें