फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आधी आबादी का होगा 2450 पदों पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पहले से ही अनारक्षित है। इस जिले में पंचायतराज के 6874 पदों में से 2450 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें अनुसूचित जाति के 768 व बीसी के 666 पद शामिल हैं।
जिले के कुल सात ब्लॉकों में 463 ग्राम पंचायत हैं। इसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 39, अनुसूचित जाति के लिए 69, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 44, पिछड़ा वर्ग के लिए 79, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 73 के अलावा 159 सीट अनारक्षित हैं। इसी तरह जिले में क्षेत्र पंचायत के कुल वार्ड 599 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 54, अनुसूचित जाति के लिए 97, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 56, पिछड़ा वर्ग के लिए 104 सीटें आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए 92 के अलावा 196 पद अनारक्षित हैं। यदि ब्लॉक प्रमुखों की स्थिति देखें तो जिले में सात ब्लॉक प्रमुख में से तीन प्रमुख महिलाएं बनेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें