फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आधे शहर में रात तक रहा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। शनिवार की शाम को मीतई के 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र में अन्य विद्युत उपकेंद्रों को जाने वाली 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो गया। इस कारण शाम से रात तक आधे शहर की बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को मीतई 220 केवीए सबस्टेशन से शहर के गिजरौली, नवीपुर सब स्टेशन को आने वाली 33 केवीए की लाइन में फाल्ट हो गया।
इस कारण शहर की आवास-विकास कालोनी, गिजरौली, नयागंज, चामड़ गेट, सादाबाद गेट सहित आधे शहर में शाम साढ़े छह बजे से रात तक बिजली ठप रही। बिना बिजली के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। लोग रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। कर्मी फाल्ट की समस्या को दूर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें