फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सर, मैं बाहर से आया हूं, कोरोना की जांच करानी है

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर, मैं बाहर से आया हूं। अपनी कोरोना की जांच कराना चाहता हूं। जांच कहां पर होगी। इस तरह के कॉल कोरोना कंट्रोल रूम में लगातार आने शुरू हो गए हैं। एक बार फिर कोरोना कंट्रोल रूम में फोन कॉल के आने का सिलसिला तेज हो गया है। प्रशासन ने कोरोना कंट्रोल रूम में तीन-तीन शिफ्टों में अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जिससे 24 घंटे लोगों को सुविधा मुहैया हो सके। शासन स्तर से भी लगातार इसकी निगरानी की जा रही है।
शासन के निर्देश पर जिले में एकीकृत कोविड कंट्रोल संचालित किया जा रहा है। इसके जरिये लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। फिलहाल कोरोना कंट्रोल रूम पर सबसे ज्यादा ऐसे फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें कॉल करने वाले कोरोना जांच केंद्रों का पता पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग खुद के जिले में आने की सूचना भी प्रशासन को दे रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की सूचनाएं भी प्रशासन को कंट्रोल रूम के माध्यम से मिल रही है। इन फोन कॉल के प्राप्त होने के साथ ही कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी व कर्मचारी से संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क कर समस्याओं का निस्तारण कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें