न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रविवार की दोपहर को दोपहर तीन बजे गोमती एक्सप्रेस आकर रुकी। इस ट्रेन से एक युवती उतरी। ट्रेन के जाने के बाद युवती स्टेशन पर बैठी रही।
जीआरपी की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपनी मां के साथ जा रही थी। ट्रेन छूट गई है। इस कारण वह यहां रह गई है। जब बाद में जीआरपी ने युवती से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने एक मोबाइल नंबर बताया, जो उसके घर का था।
जीआरपी ने परिजनों को सूचना देकर अलीगढ़ से बुलाया। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में जीआरपी इंकार करती रही।