फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
हाथरस : राज्यपाल के दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा। डीएम सहित अन्य अधिकारी अपने अधीनस्थों से कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी लेते रहे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विभागों के अधिकारियों से भी तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 24 फरवरी को जिले में आएंगी। राज्यपाल पुलिस लाइन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वहीं हेलीपैड भी बनाया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को डीएम रमेश रंजन ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिला प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ महिला दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित करेंगी और प्रगतिशील किसानों से संवाद करेंगी। यहां कई संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी वार्ता करेंगी। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को कई कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी किया गया। संबंधित विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं के लाभार्थियों से वार्ता करने में जुटे रहे। विभागीय अधिकारी लाभार्थियों को लेकर आने जाने की व्यवस्था करते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें