न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के 24 फरवरी के जिले में आगमन की सूचना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
डीएम रमेश रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल के आगमन से लेकर वापस जाने तक के रूट चार्ट पर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं हैलीपैड बनाए जाने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य पहलुओं पर वार्ता की गई। एडीएम जेपी सिंह ने बताया कि 24 फरवरी के आगमन की सूचना प्राप्त हुई है। अभी अधिकारिक कार्यक्रम आने को लेकर पत्र आना बाकी है। राज्यपाल भवन से कार्यक्रम आने के बाद व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।