हाथरस : रमनपुर भूरा नगला रोड पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मोहल्ला रमनपुर और जोगिया के लोगों ने गंदगी और जलभराव को लेकर नगर पालिका प्रशासन का पुतला फूंका। इन लोगों का कहना था कि यह दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग है। साथ ही यह बाईपास को जोड़ने का काम भी करता है, लेकिन इस रोड पर काफी जलभराव व गंदगी है। यहां भव्य बाबुलनाथ महादेव मंदिर भी है। शिवरात्रि पर इस मंदिर में आने वाले लोगों को गंदे पानी में से होकर आना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने वहां नारेबाजी भी की।