फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 407 ग्राम पंचायत सहायकों के मानदेय को शासन की हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत सहायकों के मानदेय को लेकर शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। जिले के 407 ग्राम पंचायत सहायकों को अब जल्द ही मानदेय मिलेगा। पंचायत राज विभाग की ओर से मानदेय दिए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई थी। इन पंचायत सहायकों के जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन लाभ दिया जाना था। यह ग्राम पंचायत सहायक पंचायत घरों में बैठकर शासन की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन

इन पंचायत सहायकों को रखने के पीछे शासन का यह उद्देश्य था कि ग्रामीणों को ऑनलाइन मिलने वाली जानकारियों को लेकर शहर की ओर न भागना पड़े। जिले की 427 ग्राम पंचायतों में आपत्तियों के निस्तारण के साथ पंचायत सहायकों की भर्ती की गई। शेष ग्राम पंचायतों में फिर से पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर 20 ग्राम पंचायत सहायकों ने भर्ती के बाद ज्वाइन ही नहीं किया। इस बारे में भी पंचायती राज विभाग की ओर से शासन को अवगत करा दिया गया है। डीपीआरओ जैन ने बताया कि इन सभी ग्राम पंचायत सहायकों को दिसंबर का मानदेय दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक माह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें