फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑनलाइन शिकायत निस्तारण का शासन स्तर से किया जा रहा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से विभिन्न पोर्टल पर ऑनलाइन आने वाली शिकायतों के निस्तारण की हकीकत शासन मालूम करा रहा है। शासन स्तर से सीधे शिकायतकर्ता को फोन कर शिकायत के निस्तारण का सत्यापन कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि शासन स्तर से आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतें ली जाती हैं। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन स्तर से समय सीमा तय की गई है। तय समय सीमा में निस्तारण न होने की स्थिति में शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों के अफसरों द्वारा निस्तारण किया जाता है। इन शिकायतों के निस्तारण का शासन स्तर से सत्यापन किया जा रहा है। कुछ मामलों में यह भी पता चला है कि अधिकारी स्थलीय निरीक्षण किए बिना ही शिकायत का निस्तारण कर अपनी आख्या पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं। शासन स्तर से इस मामले में सख्त रुख अपनाया गया है। स्थलीय निरीक्षण कर शिकायत का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें