फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीड़ित परिवार को मिले सरकारी नौकरी और मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिसाना में दो पक्षों में मारपीट के बाद गिरफ्तार आरएसएस कार्यकर्ता राजकुमार की पुलिस हिरासत में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह गहलोत के नेतृत्व में जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि राजकुमार परिवार में एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था। अपने पीछे तीन नाबालिग बच्चे और रोती बिलखती पत्नी को छोड़ गया है। इसलिए मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और मुआवजा मिले। ज्ञापन सौंपने वालों में पुष्पेंद्र सिंह, नीरज कुमार सिंह, देवेंद्र चौहान, नीरज पौरूष, जितेंद्र सिसोदिया, महाराज सिंह, ओमवीर सिंह, संतोष कुमार चौहान, कपिल राघव, योगेंद्र सिंह गहलोत, गगनदीप, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें