न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना काल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह नंबर- 7998799804 है।
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि हेल्पलाइन से लाभार्थी कॉल करके योजना के आवेदन संबंधी तथा भुगतान नहीं होने पर आ रही समस्या का निराकरण प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया इस नंबर पर कॉल करने और बताए गए निर्देश का पालन करने पर पीएम मातृ वंदना योजना प्रतिनिधि स्वयं लाभार्थी को फोन कर उनकी समस्या का निस्तारण करेंगे।
जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनेंद्र कुमार राठौर ने कहा कि योजना से संबंधित कोई भी प्रतिनिधि लाभार्थी से ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं पूछता है और न ही संवेदनशील सूचनाएं, जैसे खाता नंबर, सीवीवी पिन मांगता है। यदि कोई व्यक्ति लाभार्थी से इस तरह की जानकारी मांगता है तो उसे यह जानकारी कतई न दें। इस तरह की जानकारी मांगने वाला व्यक्ति पीएमवीवाई प्रतिनिधि नहीं हो सकता।