फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: उपकृषि निदेशक सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम पिछले कई दिन से लगातार अलग-अलग विभागों के दफ्तरों का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्यालय उप निदेशक कृषि हाथरस तथा उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इससे वहां खलबली मच गई।
निरीक्षण में डीएम को उपकृषि निदेशक एचएन सिंह गैरहाजिर मिले। डीएम ने वहां कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें मनोज कुमार अग्रवाल लेखाकार, रामलखन जेई, अनीता ठाकुर स्टेनो, प्रशांत कुमार शर्मा कनिष्ठ सहायक, कुलदीप सिंह कनिष्ठ सहायक, धनपाल सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां उन्हें चंद्रपाल शर्मा एसएमएस वर्ग-2, सत्यवीर सिंह वरिष्ठ सहायक गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और और अनुपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का एक सितंबर माह का वेतन/मानदेय आहरित नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें