न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
माध्यमिक शिक्षक संघ ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजकर चुनाव ड्यूटी में शहीद हुए शिक्षकों को एक करोड़ रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने की मांग की है। नवनियुक्त शिक्षकों को शपथपत्र के आधार पर वेतन दिए जाने की मांग की है।
निदेशक द्वारा जारी आदेश में चयन बोर्ड द्वारा चयनित और नवनियुक्त शिक्षकों को शपथ पत्र के आधार पर वेतन निर्गत किए जाने की बात कही गई है।
लिहाजा संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि सभी नवनियुक्त शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया और मंत्री चंद्रवीर सिंह से इस संबंध में संपर्क कर लें। संघ ने मुख्यमंत्री से कोरोना काल में चुनाव ड्यूटी करते हुए शहीद हुए शिक्षकों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की है।