फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खुले नाली में गिरी बच्ची, चालक ने बचाई जान

विज्ञापन
पंत चौराहे पर इसी नाले में गिरी थी बच्ची। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पंत चौराहे पर खुला नाला हादसों का सबब बनता जा रहा है। सोमवार की दोपहर में एक दस वर्षीय बच्ची नाले में गिर कर डूब गई। हालांकि, एक वाहन के चालक ने नाले में कूदकर बच्ची को बचा लिया। इस घटना के बाद पालिका प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
बता दें पंत चौराहे पर कई वर्षों से बड़े नाले का बड़ा भगा खुला हुआ है। पानी की निकासी न होने के कारण इसमें जलभराव हो गया है। अक्सर इसमें सवारियों का सामान गिरता रहता है। कई बार लोग भी गिर कर घायल हो चुके हैं। सोमवार की दोपहर में एक महिला अपनी बच्ची के साथ रोडवेज बस की प्रतीक्षा कर रही थी।
विज्ञापन

उसके साथ की दस वर्षीय बच्ची नाले की तरफ चली गई और उसमें गिर गई। बच्ची के गिरने से हुई आवाज के बाद काफी लोग नाले की तरफ दौड़ पड़े। इधर बच्ची की मां राने लगी। इसे देख वहां खड़ा एक निजी वाहन का चालक नाले में कूद गया और बच्ची को सकुशल अपने हाथों में उठा कर ऊपर आ गया।
विज्ञापन

इधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों का कहना है कि पंत चौराहे पर कई मर्तबा पालिका को लिख कर दिया गया लेकिन इसको पाटने के लिए कार्य नहीं हुआ। उल्टे पालिका ने जेसीबी से इसकी सफाई करा इसे और ज्यादा गहरा कर दिया। नागरिकों ने डीएम हाथरस से इसे ठीक कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें