फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पानी से भरी कुंडी में गिरी बच्ची, मौत

विज्ञापन
हाथरस: बच्ची की मौत पर विलाप करते परिवार वाले। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी कछवाया में बुधवार की सुबह एक पांच वर्ष की बच्ची खेलते-खेलते पानी से भरी कुंडी में गिर गई। जानकारी होने पर वहां पर मौजूद लोग कुंडी की ओर दौड़े और बच्ची को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला। बच्ची को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले बच्ची का शव लेकर घर चले गए।
चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी कछवाया में राजपाल सिंह का गांव के बाहर ट्यूबवेल है। इस ट्यूबवेल के पास अक्सर गांव के बच्चे खेलते हैं। बुधवार की सुबह भी यहां पर बच्चे खेल रहे थे। इन बच्चों के साथ ज्योति (5 वर्ष) पुत्री बनी सिंह भी खेल रही थी। इस बीच खेलते खेलते बच्ची ट्यूबवेल के पास पानी से भरी कुंडी में अचानक गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद बच्ची के परिवार और गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया। बच्ची को बेहोश देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने बच्ची को देखा और फिर उसे मृत घोषित कर दिया। वहां परिवार वालों का करुण क्रंदन शुरू हो गया। बाद में शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें