फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
हाथरस : ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास में एक बच्ची अपने ही ताऊ के ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जख्मी हालत में बच्ची को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।
शनिवार की देर शाम को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास निवासी इंद्रजीत की 8 साल की बेटी खुशी अपने खेत से घर लौट रही थी। इस बीच उसके ताऊ ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। बच्ची को गंभीर हालत में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना हाथरस गेट पुलिस को दे दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें