फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घंटाघर, शहीद स्मृति पार्क होंगे बिजली से रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के बाद अब रोशनी से जगमग करने की तैयारी शुरू हो गई है। पालिका ने शहर के घंटाघर, भगत सिंह पार्क आदि स्थानों के लिए बिजली विभाग से अलग अलग श्रेणी में कनेक्शन देने की मांग की है। इसके लिए संबधित जेई एसडीओ द्वारा सर्वे कर कनेक्शन देने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जल्द कनेक्शन स्थापित भी होंगे।
विज्ञापन

पालिका द्वारा बिजली विभाग से शहीद स्मृति स्थल आगरा रोड के लिए पांच किलोवाट, बलभद्र चौक सासनी गेट के लिए तीन किलोवाट, घंटाघर के लिए पांच किलोवाट, अलीगढ़ रोड स्वच्छता चौके लिए दो किलोवाट, सिटी स्टेशन पर बने शौचालय के लिए दो किलोवाट का कनेक्शन मांगा है। इस मामले में जेई रितु कुमार शर्मा का कहना है कि पालिका द्वारा जिन स्थानों पर कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है, उन स्थलों का सर्वे कर जल्द कनेक्शन देने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें