गंगा दशहरा पर्व को लेकर शनिवार को लोगों ने पूरे दिन तैयारी की। बाजार में जमकर पतंगें बिकी। हालांकि कोरोना के चलते पिछले सालों की अपेक्षा गंगा घाटों पर कम लोग स्नान करने के लिए जाएंगे लेकिन लोग इस पर्व को घर में ही मनाने की तैयारी मेें पूरे दिन जुटे हैं।
मंदिरों में भी भव्य आयोजन होंगे। वहीं शहर में गंगा दशहरा के दिन अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर भी मेले जैसा नजारा दिखाई देता है। शहर में इससे पहले भी वहां काफी लोगों की भीड़ जुटी। किशोरों और युवाओं ने इस पर्व के मौके पर जमकर नहर में डुबकी लगाई। संवाद