न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव निवासी हाईस्कूल के छात्रा के साथ उसकी के गांव के तीन लोगों ने खुर्जा में ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा को उसके गांव के ही तीन युवक 27 मई को एक कार में जबरन डालकर ले गए। आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप किया और फिर खुर्जा में उसे छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्रा के परिजन खुर्जा पहुंचे और फिर उसे यहां लेकर आए।
पिता ने कोतवाली हाथरस गेट में तीन नामजदों कन्हैया, चंद्रपाल और अरविंद के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 363, 366, 376डी, 506 सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शुक्रवार को उसके कोर्ट में बयान हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली हाथरस गेट के इंस्पेक्टर रवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।