किसान आंदोलन के चलते मंगलवार को गल्ला मंडी पूरी तरह बंद रही। वहीं सब्जी मंडी में भी अन्य दिनों की अपेक्षा सब्जी की आवक कम रही। इस कारण मंडी का राजस्व भी प्रभावित हुआ।
मंगलवार को किसान आंदोलन का असर जिलेभर की कृषि मंडियों में दिखा। हाथरस कृषि उत्पादन मंडी में गल्ला मंडी पूरी बंद रही। इस कारण जो किसान फसल लेकर आए, वह मायूस होकर लौट गए। सब्जी मंडी में सब्जी की आवक कम रही। मंगलवार को मंडी का राजस्व का ग्राफ अन्य दिनों की अपेक्षा गिरा।