फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिस बैंक से कर्ज लेकर की पढ़ाई, उसमें ही अफसर बन गए गगन

विज्ञापन
हाथरस : बैंक ऑफिसर बने मजदूर के बेटे गगन। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

प्रतिभा किसी साधन की मोहताज नहीं होती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गांव रुहेरी निवासी गगन प्रकाश पुत्र योगेंद्र सिंह ने। गगन ने गांव की जिस ग्रामीण बैंक ऑफ आयावर्त से चार लाख रुपये का कर्ज लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की, उसी बैंक के अधिकारी संवर्ग में उसका चयन हो गया है। गगन के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। गगन अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अन्य परिवारीजनों को देते हैं।
विज्ञापन

गरीब परिवार में जन्मे गगन प्रकाश अपने मां बाप की संतान में चौथे नंबर के हैं। 2012 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपनी पढ़ाई रोककर उन्होंने पिता के साथ फिरोजाबाद में एक चूड़ी के कारखाने में काम किया। वहां उन्हें पता चला कि बैंक से आगे की पढ़ाई के लिए कर्ज मिल जाता है। काफी भागदौड़ करके उन्होंने गांव की ग्रामीण बैंक ऑफ आयावर्त की शाखा से चार लाख रुपये का कर्ज ले लिया। 2017 में उसने बी टेक की परीक्षा उत्तीर्ण की और उनका चयन इसी बैंक में हो गया है। गगन का कहना है आज वह जो कुछ हैं, वह बैंक की बदौलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें