फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आईटीआई के निर्माण से युवाओं को मिलेगा तकनीकी ज्ञान : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
हाथरस : मेंडू में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण अस्थान के निर्माण के लिए भूमि पूजन करते जिले के प्रभा - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मेंडू में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण आस्थान के निर्माण के लिए शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भूमि पूजन किया। शिलान्यास के मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, जिलाधिकारी रमेश रंजन भी मौजूद थे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू ने प्रभारी मंत्री, विधायक सदर, जिलाध्यक्ष तथा जिलाधिकारी को राधा-कृष्ण स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि आईटीआई कॉलेज के निर्माण से जिले एवं उसके आसपास के जनपदों के छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण स्वयं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आईटीआई कॉलेज का निर्माण इस क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र के युवा कौशल विकास में दक्ष होंगे। उन्हें देश-विदेश में आजीविका कमाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है। ऐसी शिक्षा प्रदान करना है, जिससे युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी। सरकार द्वारा कौशल विकास मिशन के अंतर्गत भी बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आईटीआई कॉलेज के निर्माण से जनपद के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिल सकेगी। उन्हें किसी अन्य जनपद में तकनीकि शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आमंद कुमार ने बताया कि भवन निर्माण कार्य के लिए 1086.17 लाख की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है। प्राप्त स्वीकृति के सापेक्ष 271.54 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण आस्थान के निर्माण में भूतल पर 10 कक्ष (कार्यालय कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफरूम, डिस्पेंसरी आदि), प्रथम तल पर नौ कक्ष (अध्यापन कक्ष, लैब एवं लाइब्रेरी) तथा द्वितीय तल पर आठ कक्ष (लैब एवं अध्यापन कक्ष) का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें