फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रविवार को शहर के नवीपुर सबस्टेशन पर 11 केवीए की नई लाइन डालने का कार्य हुआ। इस कारण सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। शाम को बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के गिजरौली सबस्टेशन से नवीपुर बिजलीघर के लिए खुली लाइन आ रही थी। बंदर आए दिन लाइन में फॉल्ट कर देते थे। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए रविवार की सुबह 11 बजे केबल डालने का काम शुरू हुआ। इस कारण नाई का नगला, नवीपुर सहित कई इलाकों की बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। शाम को बिजली आने के बाद लोगों ने अपने कामों को निपटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें