फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 11 से 13 मार्च तक बैंकों की रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
हाथरस: मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मांगों को लेकर पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा मधुगढ़ी पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों का कहना है कि पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना को समाप्त करने, पेंशन अदयतनीकरण, पारिवारिक पेंशन में सुधार, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष को आवंटन, बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर से छूट, शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश आदि का एक समान निर्धारण, अवकाश बैंक की शुरुआत, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे एवं ठेका कर्मचारियों ध् बिजनेस करेस्पोनडेंट्स के लिए समान काम के लिए समान वेतन की मांग की।
विज्ञापन

संबोधित करते हुए फोरम के संयोजक बीएस जैन ने फोरम द्वारा आईबीए के समक्ष रखी गई मांगों और आईबीए के साथ हुई वार्ता की प्रगति पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि 17 फरवरी को जब मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के समक्ष आईबीए व फोरम के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हो रही थी, उस समय डीएफएस वित्त मंत्रालय के निदेशक संजय कुमार तथा अवर सचिव के एम नंद कुमार भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि आईबीए और फोरम के प्रतिनिधियों को एक दिन नहीं बल्कि कई-कई दिनों तक वार्ता करने के बाद शीघ्र ही मुद्दों का समाधान करना चाहिए। आप सभी साथी आंदोलनों के प्रत्येक चरण को एकजुट होकर सफल बनायें, सफलता निश्चित आपकी होगी और सभी साथी अभी से 11, 12 और 13 मार्च की हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयार रहें। जीके शर्मा, शिल्पी अग्रवाल, यतेश गर्ग, वीके शर्मा, सोनू, अमन, डीसी गुप्ता, अजय, सत्येंद्र, मुकेश गुप्ता, बनी सिंह, भजनलाल, मनोहर लाल गिढवानी, शिवानी, नेहा, मीता, प्रीति, नन्नूमल, अशोक शर्मा, पुष्पांकर जैन, राजेंद्र सिंह, एके वर्मा, रमन कुमार, राजीव कुमार, सुनील, गया प्रसाद, रवि राकेश, शैलेंद्र तोमर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें