फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब चार वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, चचेरा भाई है आरोपी

Wed, 14 Oct 2020 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
एक और वारदात... - फोटो : ANI
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात को एक युवक चार वर्ष की मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची अन्य बच्चों के साथ उस समय अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी युवक रिश्ते में बच्ची का चचेरा भाई है।

विज्ञापन


काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद यह बच्ची आरोपी के घर पर एक कमरे में बंद रोते हुए मिली। उसकी आवाज सुनकर परिवार वालों ने उसको कमरे से निकाला। तब बच्ची ने परिवार वालों को अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बच्ची के ताऊ ने तहरीर दे दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। खबर लिखने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। परिवार वाले बच्ची को उपचार के लिए लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच र्गइं। उन्होंने परिवार वालों और ग्रामीणों से पूछताछ कर आवश्यक तथ्य जुटाए। पुलिस ने सीएचसी पर बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। बच्ची की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें