फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घर में रखा हाइड्रोजन परा ऑक्साइड पीने से चार साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी में घर में रखा हाइड्रोजन परा ऑक्साइड पीने से चार साल की बच्ची की हालत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग बच्ची को आनन-फानन बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते हुए बच्ची के शव को लेकर घर चले गए।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी निवासी इरफान दूध का व्यापार करते हैं। वह पनीर आदि भी बनाते हैं। दूध को फाड़ने के लिए उनके घर में हाइड्रोजन परा ऑक्साइड रखा हुआ था। यह हाइड्रोजन परा ऑक्साइड एक शीशी में रखा था।
विज्ञापन

रेनू की चार साल की बच्ची इस शीशी के पास चली गई और उसने नासमझी में हाइड्रोजन परा ऑक्साइड पी लिया। इसको पीते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इस पर वह बेहोश हो गई। रेनू की इस हालत को देखकर उसके परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

आनन-फानन उसके परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। यह बात जानते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लगे और फिर शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने इसे लेकर पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें