फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चार हजार अपात्र आवेदकों को पात्रता सिद्घ करने का मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत अपात्र पाए गए आवेदनकर्ताओं को विभाग की ओर से अपनी पात्रता साबित करने का एक और मौका दिया गया है। नगरीय विकास अभिकरण द्वारा सभी नगर निकायों के बाहर अपात्रों की सूची को चस्पा कर दिया गया है। जिले में करीब चार हजार आवेदक अपात्र निकले थेे। इन आवेदकों को अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए विभाग की ओर से मौका दिया गया है, जिससे सभी को योजना का लाभ मिल सके।
शासन स्तर से शहरी क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत घर विहीन लोगों को आवास निर्माण के लिए धनराशि मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए नगरीय विकास अभिकरण द्वारा नगर निकायों व सीधे जरूरतमंदों से आवेदन लिए गए थे। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में आवेदन करने वाले लोग बड़ी संख्या में अपात्र पाए गए हैं। अपात्र पाए गए लाभार्थियों को शासन के आदेश पर पात्रता सिद्ध करने का एक और मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका और सभी नगर पंचायतों के सूचना पट पर 26 मई से 10 जून तक पात्र व अपात्र पाए गए आवेदकों की सूची की चस्पा की जा रही है। इस दौरान अपात्र आवेदक अपनी पात्रता के संबंध में संबंधित निकाय के कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण अपर जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

ये हैं अपात्र
नगर पंचायत हसायन: 44
नगर पालिका परिषद हाथरस: 1280
नगर पंचायत मेंडू : 309
नगर पंचायत मुरसान: 208
नगर पंचायत पुरदिलनगर: 756
नगर पंचायत सादाबाद: 613
नगर पंचायत सहपऊ: 247
नगर पंचायत सासनी: 311
नगर पालिका सिकंदराराऊ: 232
पीएम आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में मिले आवेदनों में पाए गए अपात्रों की सूची को नगर निकायों के कार्यालयों पर चस्पा कर दिया गया है। सूची के आधार पर अपात्र अपनी पात्रता सिद्ध कर सकते हैं। पात्रता मिलने पर पात्रता सूची में नाम शामिल कर लाभ दिया जाएगा।
-अनुपम गर्ग, पीओ डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें