न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बा के बाजार में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चार दुकानदारों का चालान किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। मास्क न लगाने वाले लोग भी हरकत में आए और पुलिस को देखकर बाजार से भागने लगे।
शासन के निर्देशानुसार जरूरी दुकान खोलने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए गए है। जबकि मंगलवार को कस्बा के दुकानदारों ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए गैर जरूरी दुकानें खोलनी शुरू कर दी। इससे बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने चार दुकानदारों के चालान काट दिए। जिससे कस्बा के व्यापारियों में उथल पुथल मच गई। आनन फानन पुलिस प्रशासन के भय से अनावश्यक रूप से खोली गई दुकानों के शटर गिराकर दुकानदार भाग गए।