हाथरस : जैतई रोड पर हुई बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक को उपचार के लिए आगरा ले जाते परिजन।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जैतई मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, खांडा बरहन आगरा निवासी शेखर पुत्र मेघश्याम बाइक से ज्योति, रौनू के साथ गांव जैतई से आगरा जा रहा था।
जैतई रोड पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। ज्योति और रौनू चोटिल हो गए। शेखर को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरे बाइक सवार मुकेश को भी चोट आई है।