फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 48 बाइकें बरामद

विज्ञापन
हाथरस : चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते सीओ, एसओ, एसएसआई और एसआई। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

थाना पुलिस द्वारा अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की कुल 48 मोटरसाइकिल और काटी गई मोटरसाइकिलों के सभी हिस्सों के पुर्जों के अलावा अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सीओ ब्रह्म सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बिसावर से अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। इनके कब्जे से चोरी की कुल 48 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें से कुछ मोटरसाइकिल आरोपियों द्वारा काट दी गई हैं। इनके सभी हिस्सों के पुर्जे भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर व 04 कारतूस 315 बोर भी बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग संयुक्त रुप से व अकेले अकेले भी विभिन्न जनपदों के अस्पताल/बैंक व भीड़भाड़ वाले स्थान व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से ऐसी गाड़ी व मोटरसाइकिल मास्टर चाभी लगाकर चोरी कर लेते हैं, जिनका लॉक पुराना हो जाता है। इसके बाद इन मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों पर विभिन्न जनपदों में बेच देते है या काटकर उसके उपकरण अलग-अलग बेच देते है । प्राप्त पैसे अपने सुख सुविधाओं पर खर्च करते हैं।
विज्ञापन

ये वाहन चोर किए गए हैं गिरफ्तार
नेत्रपाल सिह पुत्र रामनिवास निवासी फूलपुर थाना बल्देव जनपद मथुरा
मनीष चौधरी पुत्र मोहन सिह निवासी नगला भोलू थाना सहपऊ जनपद हाथरस
मनोज पुत्र खुशीराम निवासी नगला विधी थाना बल्देव जनपद मथुरा
सौरभ पुत्र राजेश निवासी ग्राम विसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक सतीशचंद्र, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल उमाशंकर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें