फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अवैध मिट्टी खनन कर रहे चार माफिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एसडीएम अंकुर वर्मा ने रविवार की आधी रात को वाजीदपुर इलाके में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान मिट्टी खनन कर रहे एक चेन मशीन व सात ट्रैक्टर पकड़े। मौके से चार खनन माफियाओं को भी दबोच लिया। इस बीच अंधेरे का लाभ उठाते हुए कुछ अन्य खनन माफिया अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। एसडीएम ने खनन माफियाओं को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।
क्षेत्र के गांव वाजीदपुर में रविवार की रात को खनन माफियाओं द्वारा चेन मशीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। जिसकी सूचना मुखबिर ने उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को दी। सूचना पर उपजिलाधिकारी ने दबिश दी। मौके से मिट्टी से भरे सात ट्रैक्टर ट्रॉली व एक चेन मशीन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन कर रहे धर्मेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी गांव मुबारिकपुर, रविंद्र पुत्र राजेंद्र, महेश चंद्र पुत्र अमर सिंह व रमेश चंद्र निवासी गांव आलमपुर को पकड़ लिया। इस बीच मौका पाकर अन्य खनन माफिया भाग गए। एसडीएम ने पकड़े गए सभी माफियाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने खनन माफियाओं को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें