फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होमगार्ड, बीडीसी सदस्य सहित चार की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के नगला भोजा निवासी होमगार्ड की बुखार से मौत हो गई। मुरसान में 15 वर्षीय किशोर व महिला बीडीसी सदस्य और सिकंदराराऊ में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार से प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को उपचार दिया जा रहा है।
जिले में बुखार व डेंगू का प्रकोप बेकाबू से होता जा रहा है। कोतवाली सदर में तैनात होमगार्ड दिनेशचंद्र (31 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला भोजा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शहर के एक निजी अस्पताल में होमगार्ड का उपचार चला, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसे गंभीर हालत में 21 अक्तूबर को अलीगढ़ ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच रास्ते में मौत हो गई। होमगार्ड की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सिकंदराराऊ में भी एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। इसी तरह मुरसान में कई दिनों से बुखार से पीड़ित महिला बीडीसी सदस्य व एक किशोर की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित इलाकों में शिविर लगाए जा रहे हैं और बुखार पीड़ितों का इलाज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें