न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली पुलिस ने पुरदिलनगर रोड से चोरी की योजना बनाते हुए नगर निवासी चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरोगा सोहनवीर सिंह को सूचना मिली कि नगर में चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग पुरदिलनगर रोड स्थित नूरानी मस्जिद के पास चोरी की योजना बनाकर रात में घटना को अंजाम दे सकते हैं।
पुलिस बल ने मौके पर दबिश दी और मौसिम पुत्र बॉबी निवासी करीम नगर, सोवी पुत्र बॉबी निवासी करीमनगर, सादिक पुत्र नासिर करीम नगर, जाकिर पुत्र साकिर करीम नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह चारों चोरी की योजना बना रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस को दो प्लास, पेचकस, नकब और चाभियों का गुच्छा बरामद हुआ है। इन सभी को चालान कर जेल भेजा गया है। संवाद
डेढ़ किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी रिजवान पुत्र शाहिद को पुरानी तहसील रोड स्थित बीआरसी कार्यालय के पास गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के कब्जे से तलाशी में डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। इसका चालान कर जेल भेजा गया है। संवाद