फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह व समाजसेवी कृष्णगोपाल नेताजी को किया याद

विज्ञापन
हाथरस: किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रघुवीर गौतम को सम्मानित करते पूर्व व? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृपा भवन आगरा रोड पर अमृत सिंह पोनिया की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल नेताजी को नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व आशु कवि अनिल बोहरे ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रघुवीर गौतम को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर चौधरी चरण सिंह व कृष्णगोपाल नेताजी के छविचित्र पर माल्यार्पण किया गया। रुबिया खान ने मां शारदा की वंदना की। सुरेंद्र शर्मा कबाड़ी बाबा, बीना गुप्ता एडवोकेट, अविनाश पचौरी, सत्य प्रकाश शर्मा, कृपेंद्र सिंह चौहान, सत्यप्रकाश राजा रंगीला, पं. ऋषि कुमार कौशिक ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी ने देश के लिए जो किया है, वह वंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आशु कवि अनिल बौहरे, डॉ उपेंद्र झा, चांद हुसैन चांद, श्याम बाबू चिंतन, जसवीर सिंह, रामजीलाल शिक्षक, बाबा देवी सिंह निडर, रोशन लाल वर्मा, वासुदेव उपाध्याय, रुबिया खान, देवेश सिसौदिया, राणा मुनि प्रताप आदि कवियों ने काव्य के माध्यम से दोनों को नमन किया। कार्यक्रम में उमा शंकर उपाध्याय. जितेंद्र गौतम एडवोकेट, अनुज शर्मा, विकास चौधरी, संजय प्रताप सिंह, जैनुद्दीन हरिशंकर वर्मा, भोला भारती, मधुर मनोहर शर्मा, डॉ. रमन गुप्ता, कन्हैयालाल पुलंद, विमला जैन, पवन कुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें