फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गांव अभयपुर में पूर्व विधायक ने शुरू किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
हाथरस: गांव अभयपुर में क्रमिक अनशन पर बैठे पूर्व विधायक अमर सिंह यादव। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस द्वारा कुशवाहा समाज के दो युवकों को लूट के मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने रविवार से गांव अभयपुर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। पूर्व विधायक ने इन युवकों को तत्काल रिहा करने की मांग की।
पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान में कोतवाली हसायन में थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह द्वारा जमकर लूट-खसोट की जा रही है और समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। हसायन कोतवाली वर्तमान में दलालों का अड्डा बनी हुई है। पुलिस ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के उद्देश्य से हाथरस सदर पुलिस के माध्यम से कुशवाहा समाज के युवकों को गलत तरीके से जलेसर मार्ग पर गिरफ्तार दिखाते हुए घटना का फर्जी खुलासा कर दिया था, जबकि पुलिस अधिकारियों ने हसायन में पुलिस के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल होने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर आरोपी बनाए गए युवकों को जेल से रिहा नहीं किया तो वह अपनी अंतिम सांस तक अनशन पर जमे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले महीने कुशवाहा समाज के कुछ लोगों की शिकायत पर गांव बाण में ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान कुछ युवकों ने वहां हंगामा कर दिया था। पुलिस ने तीन युवकों का हंगामा करने के आरोप में शांति भंग में चालान कर दिया। इस दौरान इन युवकों के परिजनों से पुलिस कर्मियों द्वारा 15 हजार रुपये लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इन युवकों के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की। पूर्व विधायक का आरोप है कि इससे बौखलाकर पुलिस ने शिकायकर्ता दो युवकों को लूट के फर्जी मामले में हाथरस सदर पुलिस के माध्यम से गिरफ्तार दिखाते हुए जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे शिकायतकर्ता युवक को फरार दर्शा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें