हाथरस: शहर के मोहल्ला नवीपुर में नाली के ऊपर से जेसीबी से अवैध अतिक्रमण तोड़वाते एसडीएम सदर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व विभाग और नगर पालिका की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को नवीपुर कलां में एक अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया। वहां जेसीबी ने इसे हटाया।
अधिकारियों के मुताबिक नवीपुर के रहने वाले नागेंद्र कुमार कौशिक द्वारा ढाई वर्ष से किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस कारण नाली निर्माण व सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था। नाली निर्माण नहीं होने के कारण घरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी।
शुक्रवार को एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर राजस्व और नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण को हटवाया। एसडीएम सदर ने बताया कि अतिक्रमण हटने के उपरांत वर्षों से अधूरे पड़े नाली निर्माण एवं नई सड़क के निर्माण कार्य को कल से शुरू किया जाएगा।