न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वन विभाग के सचल दल ने बीते दिनों चेकिंग के दौरान लकड़ी से लदे दो वाहनों को पकड़ा था। इन दोनों वाहनों में शीशम व आम की लकड़ी लदी हुई थी। विभागीय अधिकारियों ने दोनों वाहनों पर 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों आम और शीशम की लकड़ी लेकर दो ट्रक जयपुर के लिए हाथरस होते हुए जा रहे थे। सूचना मिलने पर सचल दल ने घेराबंदी करते एक ट्रक को मेंडू और दूसरे को कार्यालय के निकट पकड़ लिया था। दोनों ट्रकों में 32 टन लकड़ी लदी हुई थी।
विभागीय अधिकारियों ने कागजी जांच के बाद दोनों वाहनों पर 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि कासगंज से जयपुर जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया था। दोनों ट्रकों पर 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।