फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स

विज्ञापन
आतिशबाजी की सूचना पर मैफेयर होटल पर जानकारी करते एडीएम और एएसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स, खुफिया तंत्र भी था अलर्ट
विज्ञापन

शहर की सीमा से अंदर आने वाले वाहनों पर थी कड़ी नजर
पूरे दिन शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया गश्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्ना रहा। शहर के बीच से गुजरने वाले रोड सहित सभी मुख्य बाजारों, गली मोहल्लों का पुलिस ने जायजा लिया। पूरे दिन शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त करती रही। कई इलाकों में पुलिस की तैनाती भी रही। वहीं खुफिया तंत्र भी बेहद अलर्ट रहा। सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर विशेष निगाह रखी गई। वहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई।
विज्ञापन

पीएससी व पुलिस फोर्स की वैन चौराहों पर तैनात रहीं। कुछ इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात दिखे। पूरे शहर में धारा 144 का असर साफ नजर आया।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने भी सिकंदराराऊ, पुरदिलनगर सहित गई जगहों का भ्रमण किया। सभी थानों के एसएचओ अपनी टीम के साथ अलर्ट रहे। पुलिस संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाली इलाकों में मुस्तैद दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें