संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में डीएपी व यूरिया के स्टॉक पर कृषि विभाग के अफसरों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। डीएपी के बाद यूरिया की किल्लत से निपटने के लिए विभाग की ओर से जिले में मौजूदा डीएपी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया है।
वर्तमान में जिले में पांच हजार एमटी यूरिया का स्टॉक समितियों पर मौजूद हैं, जिससे किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना न करना पडे़। कृषि विभाग की ओर से डीएपी के स्टॉक का भी भौतिक सत्यापन किया गया है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में यूरिया का स्टॉक भरपूर मात्रा में है।
शासन से जल्द ही यूरिया की और रैक भी भेजी जा रही हैं, जोकि सहकारी समितियों पर भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं के यहां भी डीएपी व यूरिया के मौजूद स्टॉक का सत्यापन कराया जा रहा है। सभी विक्रेताओं व समितियों पर स्टॉक बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।