फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच माह बीते, किसी भी सड़क के निर्माण की नहीं मिली मंजूरी

विज्ञापन
जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पांच माह बीतने के बाद भी अभी तक शासन ने किसी सड़क के निर्माण को मंजूरी नहीं दी है और न ही बजट भेजा है। ऐसे में लोग जर्जर सड़कों पर सफर करने के लिए मजबूर हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
लोक निर्माण विभाग ने 60 सड़कों के निर्माण और दुरुस्तीकरण के लिए शासन को अप्रैल माह में ही प्रस्ताव भेज दिया था। इसमें कई संपर्क मार्ग और कुछ राजमार्ग भी शामिल हैं। इन सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हैं और बारिश में इनमें पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद यह भी कि यह शासन लोनिवि के भेजे गए प्रस्ताव को जल्द मंजूरी दे देगा और सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी ही नहीं मिली है, बजट मिलना अभी दूर की बात है। लोनिवि को बजट मिलने का इंतजार है और इलाके के लोगों को सड़कों के दुरुस्त होने का। हालांकि कुछ मार्गों पर पेचवर्क का काम जरूर हुआ है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। राहगीरों को मुश्किल भरा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें