फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ठंड व चारे की कमी से गोशाला में मरीं पांच गायें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित गांव महामई सलामत नगर स्थित अस्थाई गोशाला में ठंड व चारे की कमी से पांच गायों की मौत हो गई। बता दें कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने अपने दौरे के समय पंचायत सचिव को गोशाला में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। लेकिन बीडीओ व पंचायत सचिव की लापरवाही की वजह से यहां न तो चारे की व्यवस्था की गई न ही टीनशेड डलवाई गई।
ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी गोशाला का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने पंचायत सचिव व बीडीओ को निर्देश दिए थे की गोशाला के आसपास मिट्टी डालकर खाई को पटवा दिया जाए। यहां टीनशेड डलवाई जाए जिसमें गायों को रखा जा सके। लेकिन तब से अब तक दोनों में से कोई काम नहीं कराया गया। प्रधान ने बताया बार-बार चारे के लिए बीडीओ से कहा जाता है, लेकिन चारे का समय पर प्रबंध नहीं किया जा रहा। इससे गाय भूखी रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह इधर-उधर से चारे का इंतजाम करते हैं। सेवादारों को वेतन भी नहीं मिल रहा है। मृतक गायों को दफनाने के लिए पंचायत सचिव व बीडीओ से कहा गया लेकिन उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं कराई। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह चौहान में जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि गोशाला में समय से चारे की व्यवस्था एवं अन्य काम कराए जाएं ताकि गायों की मृत्यु ना हो। इस संबंध में बीडीओ व पंचायत सचिव से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें