फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 201 ग्राम पंचायतों में आज होगी प्रथम बैठक, कई कमेटियों का होगा गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की संगठित 201 ग्राम पंचायतों की पहली बैठक बृहस्पतिवार को होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार तैनात किया है। प्रथम बैठक में होने वाले विकास कार्यों के साथ कई कमेटियों का गठन भी किया जाएगा। इन बैठकों में होने वाली कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिला पंचायती राज विभाग कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले की 463 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 201 ग्राम पंचायतें ही संगठित हो सकीं। इन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शासन के निर्देशों पर 25 मई को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद 27 मई को ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर खुली बैठक कराए जाने के निर्देश जारी किए गए। इन निर्देशों के क्रम में यहां प्रशासन की ओर से भी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शासन स्तर से कोविड नियमों का पालन करते हुए बैठक कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन निर्देशों के क्रम में डीएम रमेश रंजन ने ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठकों को लेकर रोस्टर जारी कर दिया है। इस रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठक का समय निर्धारण किया गया है और साथ ही साथ ग्राम पंचायत अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बैठक में विकास कार्यों के बिंदुुओं के साथ छह कमेटियों के गठन पर चर्चा किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी कमेटियों का गठन भी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें