हाथरस: हसायन के गांव नगला उदैया में करंट से युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार वा?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हसायन क्षेत्र के नगला उदैया में हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में भीड़ लग गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
धीरज (25 वर्ष) पुत्र तेजपाल निवासी नगला उदैया कोतवाली हसायन सोमवार की देर शाम को अपने मकान की छत पर सो रहा था। उसने अपनी लोहे की चारपाई को घुमाया, जिससे चारपाई का एक हिस्सा छत से ऊपर होकर गुजर रही हाईटेंशन की लाइन से लग गया।
इससे युवक को करंट लग गया और वह बेहोश हो गया। यह देख परिजन घबरा गए और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।