फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बागला कॉलेज के बाहर फायरिंग से मची खलबली

विज्ञापन
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज के गेट पर फायरिंग के बाद जानकारी लेती पुलिस व लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय बागला कॉलेज के बाहर शनिवार की दोपहर एक युवक ने दूसरे युवक के साथ मारपीट की और तमंचे से फायर भी कर दिया। इससे यह युवक घायल हो गया। घायल युवक इस छात्रा के मामा का दोस्त है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई और मामले की छानबीन की।
शनिवार को एक छात्रा बागला डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आई थी। उसे लेेने के लिए उसका मामा व मामा का दोस्त कॉलेज के गेट पर खड़े थे। जैसे ही यह छात्रा परीक्षा देकर कॉलेेज के गेट पर आई तो इस दौरान वहां एक युवक तमंचा लेकर आ गया। बताते हैं कि यह युवक इस छात्रा का पीछा करता था और उसे परेशान करता था। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई थी। इसी पर छात्रा का मामा अपने एक दोस्त को लेकर बागला कॉलेज के गेट पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान यह युवक फिर वहां आ गया। इस युवक को देखकर जब छात्रा के मामा ने उसे टोका तो इस पर इस युवक ने तमंचे से फायर कर दिया और छात्रा के मामा के दोस्त के साथ मारपीट भी कर दी। इससे वहां खलबली व अफरा-तफरी मच गई। मौके पर हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई। तब तक यह हमलावर युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने कॉलेज में जाकर पूछताछ की और घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट गौरव सक्सेना का कहना है कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें