फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इनामी बदमाश बंटी यादव की निशानदेही पर तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई मारपीट, पथराव फायरिंग के मामले में नामजद देवेंद्र कुमार उर्फ बंटी यादव की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने एटा रोड स्थित गांव पिपलगवां की पुलिया से बवाल में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। कोतवाली पुलिस उसे न्यायालय हाथरस के आदेश पर अलीगढ़ जेल से लेकर आई थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25: 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद मतगणना के दौरान बंटी की मां सुदामा देवी व अजय प्रताप के बराबर मत निकलने पर बवाल हो गया था। मतगणना स्थल पर अधिकारी टाई के बाद लाटरी पद्धति पर मंथन कर रहे थे तभी बाहर जीटी रोड पर पथराव व मारपीट चालू हो गई थी। हिंसक भीड़ ने रोडवेज की बसों में पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल में कोतवाल प्रवेश राना समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसमें पचास से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया था। इसी मामले में 25 हजार के इनामी बंटी यादव ने कुछ दिन पूर्व हाथरस न्यायालय में समर्पण किया था। कोतवाली पुलिस हाथरस न्यायालय के आदेश पर रिमांड लेकर बंटी को शनिवार की सुबह जेल ले आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें